Shri Bhagwat Bhagwan Ki Aarti Lyrics – श्री भागवत भगवान की आरती लिरिक्स (हिंदी और रोमन हिंदी)
परिचय | Introduction
“श्री भागवत भगवान की आरती” एक दिव्य और पावन आरती है, जो श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का गुणगान करती है। यह आरती पापों का नाश करने वाली, भक्तों को मोक्ष दिलाने वाली मानी जाती है। इसमें श्री हरि के नाम, धाम और महात्म्य का सुंदर वर्णन है। आइए इस भक्ति गीत को पढ़ें और आत्मिक आनंद प्राप्त करें।
श्री भागवत भगवान की आरती लिरिक्स (Hindi)
श्री भागवत भगवान की है आरती,
पापियों को पाप से है तारती।
ये अमर ग्रन्थ ये मुक्ति पन्थ,
ये पंचम वेद निराला,
नव ज्योति जगाने वाला,
हरि नाम यही हरि धाम यही,
जग में मंगल की आरती,
पापियों को पाप से है तारती।
ये शान्तिगीत पावन पुनीत,
पापों को मिटाने वाला,
हरि दर्श कराने वाला,
जे सुख करनी, जे दुःख हरनी,
श्री मधुसूदन की आरती,
पापियों को पाप से है तारती।
ये मधुर बोल, मधुपन्थ खोल,
सत्ये मार्ग दिखाने वाला,
बिगड़ी को बनाने वाला,
श्री राम यही, घनश्याम यही,
प्रभु की महिमा की आरती,
पापियों को पाप से है तारती।
Shri Bhagwat Bhagwan Ki Aarti Lyrics in Romanized Hindi
Shri Bhagwat Bhagwan ki hai aarti,
Paapiyon ko paap se hai taarati.
Ye amar granth, ye mukti panth,
Ye Pancham Ved niraala,
Nav jyoti jagaane waala,
Hari naam yahi, Hari dhaam yahi,
Jag mein mangal ki aarti,
Paapiyon ko paap se hai taarati.
Ye shaanti geet, paavan puneet,
Paapon ko mitaane waala,
Hari darsh karaane waala,
Je sukh karni, je dukh harni,
Shri Madhusudan ki aarti,
Paapiyon ko paap se hai taarati.
Ye madhur bol, madhu-panth khol,
Satya marg dikhaane waala,
Bigdi ko banaane waala,
Shri Ram yahi, Ghanshyam yahi,
Prabhu ki mahima ki aarti,
Paapiyon ko paap se hai taarati.
About Sampurna Bhakti
SampurnaBhakti.com एक समर्पित आध्यात्मिक मंच है, जहाँ मंत्र, स्तोत्र, आरती, भजन, पूजा विधि और धार्मिक स्थलों से जुड़ी पवित्र जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य है हर श्रद्धालु तक शुद्ध और संपूर्ण भक्ति की अनुभूति पहुँचाना।