Saturday, June 28, 2025
HomeBhajankabhi pyase ko pani pilaya nahin lyrics

kabhi pyase ko pani pilaya nahin lyrics

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं | Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahin Lyrics in Hindi

“कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं” एक आत्मचिंतन से भरा भजन है जो दिखावे की भक्ति के बजाय सच्ची सेवा और करुणा को महत्व देता है। इस भजन में बताया गया है कि अगर हमने जरूरतमंद की मदद नहीं की, तो बाद में बड़ा दान या पूजा करने से कोई लाभ नहीं होता। यह भजन हमें हमारी आंतरिक आस्था और कर्मों पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है।

 Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahin Lyrics in Hindi & Romanized Hindi

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा
कभी गिरते हुए को उठाया नहीं,
बाद आँसू बहाने से क्या फायदा ॥ध्रु॥

Kabhi pyase ko paani pilaaya nahin,
Baad amrit pilaane se kya faayda
Kabhi girte huye ko uthaaya nahin,
Baad aansoo bahaane se kya faayda ॥Dhr॥

मैं तो मंदिर गया पूजा आरती की,
पूजा करते हुए ये ख़याल आ गया
माता-पिता की सेवा की ही नहीं,
सिर्फ पूजा ही करने से क्या फायदा ॥1॥

Main to mandir gaya pooja aarti ki,
Pooja karte hue ye khayaal aa gaya
Mata-pita ki seva ki hi nahin,
Sirf pooja hi karne se kya faayda ॥1॥

मैं गंगा नहाने हरिद्वार काशी गया,
गंगा नहाते हुए ये ख़याल आ गया
तन को धोया मगर मन को धोया नहीं,
सिर्फ गंगा नहाने से क्या फायदा ॥2॥

Main Ganga nahaane Haridwar Kashi gaya,
Ganga nahaate hue ye khayaal aa gaya
Tan ko dhoya magar man ko dhoya nahin,
Sirf Ganga nahaane se kya faayda ॥2॥

मैंने दान किया मैंने जप तप किया,
दान करते हुए ये ख़याल आ गया
कभी भूखे को भोजन खिलाया नहीं,
दान लाखों का करने से क्या फायदा ॥3॥

Maine daan kiya maine jap tap kiya,
Daan karte hue ye khayaal aa gaya
Kabhi bhookhe ko bhojan khilaaya nahin,
Daan laakhon ka karne se kya faayda ॥3॥

मैंने गीता रामायण महाभारत पढ़ी,
गीता पढ़ते हुए ये ख़याल आ गया
मैंने गीता का सार समझा ही नहीं,
सिर्फ गीता को पढ़ने से क्या फायदा ॥4॥

Maine Geeta Ramayan Mahabharat padhi,
Geeta padte hue ye khayaal aa gaya
Maine Geeta ka saar samjha hi nahin,
Sirf Geeta ko padhne se kya faayda ॥4॥

 Sampurna Bhakti के बारे में

Sampurna Bhakti एक समर्पित भक्ति मंच है जहाँ आप पा सकते हैं मंत्र, भजन, स्तोत्र, आरतियाँ, देवी-देवताओं की पूजा विधियाँ, व्रत कथाएँ और प्रमुख धार्मिक स्थलों की संपूर्ण जानकारी। हमारा उद्देश्य है सनातन धर्म की समृद्ध परंपराओं को सरल भाषा में हर श्रद्धालु तक पहुँचाना।

 

Featured Posts

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

CATEGORY

Recent Comments