जीण माता की आरती | Jeen Mata Aarti Lyrics in Hindi and Romanized Hindi
जीण माता, जिन्हें शक्ति की रूप स्वरूप देवी के रूप में पूजा जाता है, राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक हैं। यह आरती “ओम जय श्री जीण मइया” न केवल श्रद्धालुओं को मानसिक शांति देती है बल्कि माँ के चरणों में आत्मिक जुड़ाव भी स्थापित करती है।
इस पोस्ट में हमने Jeen Mata Aarti को हिंदी और रोमन हिंदी दोनों में प्रस्तुत किया है ताकि हर भक्त माँ की स्तुति में भाग ले सके।
Jeen Mata Aarti Lyrics in Hindi (हिन्दी में)
ओम जय श्री जीण मइया, बोलो जय श्री जीण मइया।
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया।।
ओम जय श्री जीण मइया…
ऊंचे पर्वत मंदिर, शोभा अति भारी।
देखत रूप मनोहर, असुरन भयकारी।।
ओम जय श्री जीण मइया…
महासिंगार सुहावन, ऊपर छत्र फिरे।
सिंह की सवारी सोहे, कर में खड़ग धरे।।
ओम जय श्री जीण मइया…
बाजत नौबत द्वारे, अरु मृदंग डैरु।
चौसठ जोगन नाचत, नृत्य करे भैरू।।
ओम जय श्री जीण मइया…
बड़े बड़े बलशाली, तेरा ध्यान धरे।
ऋषि मुनि नर देवा, चरणो आन पड़े।।
ओम जय श्री जीण मइया…
जीण माता की आरती, जो कोई जन गावे।
कहत रूड़मल सेवक, सुख सम्पति पावे।।
ओम जय श्री जीण मइया, बोलो जय श्री जीण मइया।
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया।।
Jeen Mata Aarti Lyrics in Romanized Hindi (रोमन हिंदी में)
Om Jai Shri Jeen Maiya, Bolo Jai Shri Jeen Maiya.
Sacche man se sumire, sab dukh door bhaya.
Om Jai Shri Jeen Maiya…
Unche parvat mandir, shobha ati bhaari.
Dekhat roop manohar, asuran bhaykaari.
Om Jai Shri Jeen Maiya…
Mahasingaar suhaawan, oopar chatra phire.
Sinh ki sawaari sohe, kar mein khadg dhare.
Om Jai Shri Jeen Maiya…
Bajat naubat dwaare, aru mridang dairu.
Chausath jogan naachat, nritya kare Bhairu.
Om Jai Shri Jeen Maiya…
Bade bade balshaali, tera dhyaan dhare.
Rishi muni nar deva, charano aan padhe.
Om Jai Shri Jeen Maiya…
Jeen Mata ki aarti, jo koi jan gaave.
Kahat Rudramal sevak, sukh sampatti paave.
Om Jai Shri Jeen Maiya, Bolo Jai Shri Jeen Maiya.
Sacche man se sumire, sab dukh door bhaya.
हमारे बारे में – SampurnaBhakti.com
संपूर्ण भक्ति एक समर्पित प्रयास है जिससे सभी हिंदू धर्म प्रेमियों को पूजा, भक्ति, और धार्मिक ज्ञान से जोड़ा जाए। हमारी वेबसाइट पर आपको मंत्र, स्तोत्र, भजन, आरतियाँ, देवी-देवताओं की पूजा विधि, और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की जानकारी सरल भाषा में प्राप्त होगी।