श्री भगवत भगवान की आरती | Bhagwat Bhagwan Ki Aarti Lyrics in Hindi
Bhagwat Bhagwan Ki Aarti Lyrics
श्री भगवत भगवान की आरती” एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली आरती है जो पापों से मुक्ति और मोक्ष के मार्ग की ओर ले जाती है। यह आरती भगवान श्रीहरि की महिमा का गुणगान करती है और श्रीमद्भागवत ग्रंथ की दिव्यता को उजागर करती है। इसका पाठ भक्तों को मानसिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और ईश्वर की निकटता का अनुभव कराता है।
Bhagwat Bhagwan Ki Aarti Lyrics in Hindi & Romanized Hindi
॥ आरती ॥
श्री भगवत भगवान की है आरती,
पापियों को पाप से है तारती।
ये अमर ग्रन्थ ये मुक्ति पन्थ,
ये पंचम वेद निराला,
नव ज्योति जलाने वाला।
हरि नाम यही हरि धाम यही,
यही जग मंगल की आरती
पापियों को पाप से है तारती॥
॥ श्री भगवत भगवान की है आरती…॥
Shri Bhagwat Bhagwan ki hai aarti,
Paapiyon ko paap se hai taarati.
Ye amar granth ye mukti panth,
Ye pancham ved niraala,
Nav jyoti jalaane wala.
Hari naam yahi hari dhaam yahi,
Yahi jag mangal ki aarti
Paapiyon ko paap se hai taarati॥
॥ Shri Bhagwat Bhagwan ki hai aarti…॥
ये शान्ति गीत पावन पुनीत,
पापों को मिटाने वाला,
हरि दरश दिखाने वाला।
यह सुख करनी, यह दुःख हरिनी,
श्री मधुसूदन की आरती,
पापियों को पाप से है तारती॥
॥ श्री भगवत भगवान की है आरती…॥
Ye shaanti geet paavan puneet,
Paapon ko mitaane wala,
Hari darsh dikhaane wala.
Yah sukh karni, yah dukh harini,
Shri Madhusudan ki aarti,
Paapiyon ko paap se hai taarati॥
॥ Shri Bhagwat Bhagwan ki hai aarti…॥
ये मधुर बोल, जग फन्द खोल,
सन्मार्ग दिखाने वाला,
बिगड़ी को बनानेवाला।
श्री राम यही, घनश्याम यही,
यही प्रभु की महिमा की आरती
पापियों को पाप से है तारती॥
॥ श्री भगवत भगवान की है आरती…॥
Ye madhur bol, jag phand khol,
Sanmarg dikhaane wala,
Bigdi ko banaane wala.
Shri Ram yahi, Ghanshyam yahi,
Yahi Prabhu ki mahima ki aarti
Paapiyon ko paap se hai taarati॥
॥ Shri Bhagwat Bhagwan ki hai aarti…॥
श्री भगवत भगवान की है आरती,
पापियों को पाप से है तारती।
Shri Bhagwat Bhagwan ki hai aarti,
Paapiyon ko paap se hai taarati.
Sampurna Bhakti के बारे में
Sampurna Bhakti एक समर्पित मंच है जहाँ आपको हिंदू धर्म से संबंधित मंत्र, स्तोत्र, आरतियाँ, भजन, व्रत कथाएँ और पूजा विधियाँ एक ही स्थान पर उपलब्ध मिलेंगी। हमारा उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु को संपूर्ण, सटीक और सरल भाषा में धर्म की जानकारी प्रदान की जा सके। हम भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों और देवी-देवताओं की आराधना से जुड़ी गूढ़ बातें भी प्रस्तुत करते हैं