Mere Sarkar Aaye Hai Lyrics – मेरे सरकार आए हैं लिरिक्स हिंदी व रोमन हिंदी में
परिचय | Introduction
“मेरे सरकार आए हैं” एक भक्तिमय भजन है जो भगवान श्री श्याम के आगमन की खुशी को दर्शाता है। भक्त की झोंपड़ी भी महल जैसी सज जाती है जब प्रभु आते हैं। यह गीत भक्ति, प्रेम, और समर्पण से भरपूर है, जो श्रोताओं को आत्मिक शांति देता है।
Mere Sarkar Aaye Hai Lyrics in Hindi (हिंदी में लिरिक्स)
सजाओ घर को गुलशन सा,
मेरे सरकार आए हैं।
लगे झोंपड़ी भी दुल्हन सी,
मेरे सरकार आए हैं।
पखारो इनके चरणों को,
बहाकर प्रेम की गंगा।
बिछा दो अपनी पलकों को,
मेरे सरकार आए हैं।
सरकार आ गए हैं,
मेरे गरीबखाने में।
आया है दिल को सुकून,
उनके करीब आने में।
मुद्दत से प्यासी अंखियों को,
मिला आज वो सागर।
भटका था जिसको पाने को,
इस ज़माने में।
उमड़ आईं मेरी आंखें,
देखकर अपने बाबा को।
हुईं रोशन मेरी गलियाँ,
मेरे सरकार आए हैं।
तुम आकर फिर न जाना,
मेरी इस सूनी दुनिया से।
कहूं हरदम यही सबसे,
“मेरे सरकार आए हैं।”
Mere Sarkar Aaye Hai in Romanized Hindi
Sajaa do ghar ko gulshan sa,
Mere Sarkar aaye hain.
Lage kutiyaa bhi dulhan si,
Mere Sarkar aaye hain.
Pakhaaro inke charnon ko,
Bahaakar prem ki Ganga.
Bicha do apni palkon ko,
Mere Sarkar aaye hain.
Sarkar aa gaye hain,
Mere gareeb khaane mein.
Aaya hai dil ko sukoon,
Unke qareeb aane mein.
Muddat se pyaasi akhiyon ko,
Mila aaj vo saagar.
Bhataka tha jisko paane ko,
Is zamaane mein.
Umad aayi meri aankhen,
Dekhkar apne Baba ko.
Hui roshan meri galiyan,
Mere Sarkar aaye hain.
Tum aakar phir na jaana,
Meri is sooni duniya se.
Kahoon hardam yahi sabse,
“Mere Sarkar aaye hain.”
About Sampurna Bhakti
SampurnaBhakti.com एक आध्यात्मिक और भक्ति प्रधान मंच है जहाँ आपको मिलेगा समर्पित भक्ति साहित्य—मंत्र, स्तोत्र, आरतियाँ, पूजा विधियाँ, भजन, धार्मिक स्थल जानकारी और बहुत कुछ। हमारी कोशिश है कि आपकी श्रद्धा को पूर्णता प्रदान करें।