Saturday, June 28, 2025
HomeBhajanKabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahin Lyrics

Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahin Lyrics

Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahin Lyrics | कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं लिरिक्स (Hindi + Romanized)

 भजन का संक्षिप्त विवरण

“कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं” एक आत्मचिंतन भजन है जो यह सिखाता है कि केवल धार्मिक कर्मकांडों से नहीं, बल्कि करुणा, सेवा और सच्चे कर्मों से भक्ति पूरी होती है। इसमें रोज़मर्रा की धार्मिक आदतों पर सवाल उठाकर सच्चे भक्ति मार्ग की ओर प्रेरणा दी गई है।

 Lyrics in Hindi – Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahin

ध्रुपद:
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा
कभी गिरते हुए को उठाया नहीं,
बाद आँसू बहाने से क्या फायदा ॥ध्रु॥

मैं तो मंदिर गया पूजा आरती की,
पूजा करते हुए ये खयाल आ गया
माता-पिता की सेवा की ही नहीं,
सिर्फ पूजा ही करने से क्या फायदा ॥1॥

मैं गंगा नहाने हरिद्वार काशी गया,
गंगा नहाते हुए ये खयाल आ गया
तन को धोया मगर मन को धोया नहीं,
सिर्फ गंगा नहाने से क्या फायदा ॥2॥

मैंने दान किया, मैंने जप तप किया,
दान करते हुए ये खयाल आ गया
कभी भूखे को भोजन खिलाया नहीं,
दान लाखों का करने से क्या फायदा ॥3॥

मैंने गीता, रामायण, महाभारत पढ़ी,
गीता पढ़ते हुए ये खयाल आ गया
मैंने गीता का सार समझा ही नहीं,
सिर्फ गीता को पढ़ने से क्या फायदा ॥4॥

 Romanized Lyrics – Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahin

Dhrupad:
Kabhi pyase ko paani pilaya nahin,
Baad amrit pilaane se kya faayda
Kabhi girte huye ko uthaya nahin,
Baad aansu bahaane se kya faayda

Main to mandir gaya pooja aarti ki,
Pooja karte hue ye khayaal aa gaya
Mata-pita ki seva ki hi nahin,
Sirf pooja hi karne se kya faayda

Main Ganga nahaane Haridwar Kashi gaya,
Ganga nahaate hue ye khayaal aa gaya
Tan ko dhoya magar man ko dhoya nahin,
Sirf Ganga nahaane se kya faayda

Maine daan kiya, maine jap tap kiya,
Daan karte hue ye khayaal aa gaya
Kabhi bhookhe ko bhojan khilaaya nahin,
Daan laakhon ka karne se kya faayda

Maine Geeta, Ramayan, Mahabharat padhi,
Geeta padhte hue ye khayaal aa gaya
Maine Geeta ka saar samjha hi nahin,
Sirf Geeta ko padhne se kya faayda

 About Sampurna Bhakti

SampurnaBhakti.com एक संपूर्ण भक्ति का प्रयास है जो हिंदू धर्म से जुड़ी भक्ति-सामग्री जैसे मंत्र, स्तोत्र, आरतियाँ, भजन, पूजा विधियाँ और धार्मिक स्थलों की जानकारी सरल भाषा में प्रदान करता है। हम भक्ति को जीवन का आधार मानते हैं।

 

Featured Posts

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

CATEGORY

Recent Comments