आ लौट के आजा हनुमान लिरिक्स | Aa Laut Ke Aaja Hanuman Lyrics
“Aa Laut Ke Aaja Hanuman” एक प्रेरणादायक भजन है जो श्री हनुमान जी से करुणामय प्रार्थना करता है कि वे एक बार फिर लौट आएं और संसार की रक्षा करें। कलयुग में बढ़ती अधर्म की ताकतों को देखकर यह भजन श्रीराम के प्राचीन काल की याद दिलाता है और हनुमान जी से उनके पुनः अवतरण की याचना करता है।
Aa Laut Ke Aaja Hanuman Lyrics in Hindi
आ लौट के आजा हनुमान, तुम्हे श्री राम बुलाते हैं।
जानकी के बसे तुममे प्राण, तुम्हे श्री राम बुलाते हैं॥
लंका जला के सब को हरा के, तुम्ही खबर सिया की लाये।
पर्वत उठा के संजीवन ला के, तुमने लखन जी बचाए।
हे बजरंगी बलवान, तुम्हे हम याद दिलाते हैं॥
पहले था रावण एक ही धरा पे, जिसको प्रभु ने संघारा।
तुमने सवारे थे काज सारे, प्रभु को दिया था सहारा।
जग में हे वीर सुजान, भी तेरे गुण गाते हैं॥
है धर्म संकट में धर्म फिर से, अब खेल कलयुग ने खेले।
हैं लाखों रावण अब तो यहाँ पे, कब तक लड़े प्रभु अकेले।
ज़रा देख लगा के ध्यान, तुम्हे श्री राम बुलाते हैं॥
है राम जी बिन तेरे अधूरे, अनजानी माँ के प्यारे।
भक्तों के सपने करने को पूरे, आजा पवन के दुलारे।
करने जग का कल्याण, तुम्हे श्री राम बुलाते हैं॥
Aa Laut Ke Aaja Hanuman Lyrics in Romanized Hindi
Aa laut ke aaja Hanuman, tumhe Shri Ram bulaate hain.
Janaki ke base tumme praan, tumhe Shri Ram bulaate hain.
Lanka jala ke sab ko hara ke, tumhi khabar Siya ki laaye.
Parvat utha ke Sanjeevan la ke, tumne Lakhan ji bachaaye.
Hey Bajrangi Balwaan, tumhe hum yaad dilaate hain.
Pehle tha Ravan ek hi dhara pe, jisko Prabhu ne sanghaara.
Tumne sawaare the kaaj saare, Prabhu ko diya tha sahaara.
Jag mein hey veer sujaan, bhi tere gun gaate hain.
Hai dharm sankat mein dharm fir se, ab khel Kaliyug ne khele.
Hain laakhon Ravan ab to yahaan pe, kab tak lade Prabhu akele.
Zara dekh laga ke dhyaan, tumhe Shri Ram bulaate hain.
Hai Ram ji bin tere adhoore, anjaani maa ke pyaare.
Bhakton ke sapne karne ko poore, aaja Pavan ke dulaare.
Karne jag ka kalyaan, tumhe Shri Ram bulaate hain.
About Sampurna Bhakti
संपूर्ण भक्ति एक प्रयास है संपूर्ण हिन्दू धर्म, पूजा विधियों, मंत्र, भजन, आरतियों और धार्मिक स्थलों की सटीक जानकारी देने का। हमारा उद्देश्य है हर श्रद्धालु तक शुद्ध भक्ति सामग्री पहुँचाना ताकि उनका आध्यात्मिक जीवन और भी समृद्ध हो सके।