Saturday, June 28, 2025
HomeBhajanJai Ho Jai Ho Tumhari Bajrangbali Lyrics

Jai Ho Jai Ho Tumhari Bajrangbali Lyrics

Jai Ho Jai Ho Tumhari Bajrangbali Lyrics – संपूर्ण भजन (Hindi & Romanized Hindi)

 भजन का संक्षिप्त विवरण:

“जय हो जय हो तुम्हारी बजरंगबली” भजन श्री हनुमान जी की अद्भुत लीलाओं और शक्ति का गुणगान करता है। यह भजन उनके शिव स्वरूप, लंका दहन, संजीवनी पर्वत उठाने और अपने सीने में श्री राम का दर्शन कराने जैसे चमत्कारिक कार्यों को याद दिलाता है। हनुमान जी भक्तों के संकट हरने वाले और सभी युगों में उपस्थित दिव्य शक्ति हैं। इस भजन को पढ़ते हुए मन में भक्ति, श्रद्धा और ऊर्जा का संचार होता है।

Jai Ho Jai Ho Tumhari Bajrangbali Lyrics in Hindi

जय हो जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली
ले के शिव रूप आना गज़ब हो गया ।
त्रेता युग में थे तुम आये द्वार में भी
तेरा कलयुग में आना गज़ब हो गया ॥

बचपन की कहानी निराली बड़ी
जब लगी भूख बजरंग मचलने लगे ।
फल समझ कर उड़े आप आकाश में
तेरा सूरज को खाना गज़ब हो गया ॥

कूदे लंका में जब मच गयी खलबली
मारे चुन चुन के असुरों को बजरंगबली ।
मार डाले अक्षे को पटक के वोही
तेरा लंका जलाना गज़ब हो गया ॥

आके शक्ति लगी जो लखन लाल को
राम जी देख रोये लखन लाल को ।
लेके संजीवन बूटी पवन वेग से
पूरा पर्वत उठाना गज़ब हो गया ॥

जब विभीषण संग बैठे थे श्री राम जी
और चरणों में हाजिर थे हनुमान जी ।
सुन के ताना विभीषण का अनजानी के लाल
फाड़ सीना दिखाना गज़ब हो गया ॥

जय हो जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली
ले के शिव रूप आना गज़ब हो गया ।
त्रेता युग में थे तुम आये द्वार में भी
तेरा कलयुग में आना गज़ब हो गया ॥

Jai Ho Jai Ho Tumhari Bajrangbali Lyrics in Romanized Hindi

Jai ho jai ho tumhaari ji Bajrangbali
Le ke Shiv roop aana gazab ho gaya.
Treta yug mein the tum aaye Dwaar mein bhi
Tera Kaliyug mein aana gazab ho gaya.

Bachpan ki kahani niraali badi
Jab lagi bhookh Bajrang machalne lage.
Phal samajh kar ude aap aakaash mein
Tera Sooraj ko khaana gazab ho gaya.

Kude Lanka mein jab mach gayi khalbali
Maare chun chun ke asuron ko Bajrangbali.
Maar daale Akshay ko patak ke vohi
Tera Lanka jalaana gazab ho gaya.

Aake shakti lagi jo Lakhan Laal ko
Raam ji dekh roye Lakhan Laal ko.
Le ke Sanjeevan booti pavan veg se
Poora parvat uthaana gazab ho gaya.

Jab Vibhishan sang baithe the Shri Ram ji
Aur charanon mein haazir the Hanumaan ji.
Sun ke taana Vibhishan ka Anjani ke Laal
Phaad seena dikhana gazab ho gaya.

Jai ho jai ho tumhaari ji Bajrangbali
Le ke Shiv roop aana gazab ho gaya.
Treta yug mein the tum aaye Dwaar mein bhi
Tera Kaliyug mein aana gazab ho gaya.

Sampurna Bhakti – आपकी भक्ति का सम्पूर्ण स्रोत

SampurnaBhakti.com एक समर्पित वेबसाइट है जो हिंदू धर्म, पूजा-पाठ, मंत्र, स्तोत्र, भजन और धार्मिक स्थलों की जानकारी को भक्तों तक पहुँचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य है आपको भक्ति और धर्म से जोड़ना।

यहाँ आपको मिलेगा:

  • पवित्र मंत्र और स्तोत्र

  • देवी-देवताओं के भजन व आरतियाँ

  • पूजा विधियाँ और पर्व विशेष जानकारी

  • सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों का विवरण
Featured Posts

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

CATEGORY

Recent Comments