मेरी अखियों के सामने ही रहना | Meri Akhiyon Ke Samne Hi Rehna Lyrics in Hindi
“मेरी अखियों के सामने ही रहना” एक भावपूर्ण माता भजन है जो माँ दुर्गा के प्रति अपार प्रेम, समर्पण और सुरक्षा की भावना को व्यक्त करता है। यह भजन बताता है कि भक्त माँ से केवल उनका साथ और कृपा चाहते हैं, और जब माँ की छवि सामने होती है, तब जीवन में शांति और धैर्य बना रहता है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा और शक्ति उपासना के अवसर पर यह भजन विशेष श्रद्धा से गाया जाता है।
Meri Akhiyon Ke Samne Hi Rehna Lyrics in Hindi & Romanized Hindi
मेरी अखियों के सामने ही रहना, ओ, शेरों वाली जगदम्बे
Meri akhiyon ke samne hi rehna, o, Sheron wali Jagdambe
हम तो हैं चाकर, मैया, तेरे दरबार के
Hum to hain chaakar, Maiya, tere darbaar ke
भूखे हैं हम तो, मैया, बस तेरे प्यार के
Bhookhe hain hum to, Maiya, bas tere pyaar ke
विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर, माँ
Vinati hamaari bhi ab karo manzoor, Maa
चरणों से हमको कभी करना ना दूर, माँ
Charanon se humko kabhi karna na door, Maa
मुझे जान के अपना ही बालक सब भूल तू मेरी भुला देना
Mujhe jaan ke apna hi baalak sab bhool tu meri bhula dena
ओ, शेरों वाली जगदम्बे, आँचल में मुझे छुपा लेना
O, Sheron wali Jagdambe, aanchal mein mujhe chhupa lena
तुम हो शिव जी की शक्ति, मेरे भोले की
Tum ho Shiv ji ki Shakti, mere Bhole ki
तुम हो दुर्गा, हो अम्बे, मैया, तुम हो काली
Tum ho Durga, ho Ambe, Maiya, tum ho Kaali
बन के अमृत की धार सदा बहना
Ban ke amrit ki dhaar sada bahna
तेरे बालक को तभी, माँ, सबर आए
Tere baalak ko tabhi, Maa, sabar aaye
जहाँ देखूं मैं तू ही तू नज़र आए
Jahan dekhoon main tu hi tu nazar aaye
दे दो शर्मा को भक्ति का दान, मैया जी
De do Sharma ko bhakti ka daan, Maiya ji
है भजन तेरा भक्तों का गहना
Hai bhajan tera bhakton ka gahna
मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे
Meri akhiyon ke samne hi rehna, Maa Sheron wali Jagdambe
Sampurna Bhakti के बारे में
SampurnaBhakti.com एक पूर्ण आध्यात्मिक मंच है, जहाँ भक्तों को हिन्दू धर्म की संपूर्ण जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध करवाई जाती है। यहाँ आप मंत्र, स्तोत्र, भजन, आरतियाँ, व्रत कथाएँ और तीर्थ स्थानों की जानकारी पा सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर भक्त ईश्वर से जुड़ सके और धर्म को सही रूप में समझ सके।